हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी (हजारीबाग):
कटकमसांडी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कांड संख्या 266/25 के तहत धारा 103/3(5) BNS में नामजद आरोपी रौशन भोगता, पिता गांगों सिंह भोगता, साकिन कूद, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के नेतृत्व में कटकमसांडी पुलिस लगातार सक्रिय और सतर्क नजर आ रही है। उनके कुशल निर्देशन, तेज़ कार्रवाई और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के कारण थाना क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

SIR नोटिसधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पेलावल दक्षिणी में लगा विशेष कैंप

Khabar365newsSDM आदित्य पांडे ने किया शिविर का निरीक्षण,मौके पर उपस्थित रहे सीओ...

हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...