Jharkhand

भाजपा कार्यकर्ता स्व. निरंजन तांती के श्राद्धकर्म में पहुंची रागिनी सिंह,दी आर्थिक सहायता

Share
Share
Khabar365news

धनबाद:पिछले दिनों झरिया सिंह नगर में हुए मारपीट एवं हिंसक झड़प मे शहीद हुए भाजपा कार्यकर्ता निरंजन ताती के श्राद्ध कर्म में मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह उनके आवास पहुंची।जहां श्रीमती सिंह की अगुवाई में मृतक भाजपा कार्यकर्ता निरंजन ताती को भाजपाइयों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।वहीं भाजपा संगठन की ओर से भाजपा नेत्री के हाथो मृतक निरंजन की पत्नी को आर्थिक सहायता दी गई। भाजपा नेत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि निरंजन की हत्या व्यर्थ नहीं जाएगी।उसके हत्या आरोपियों को सजा दिलाने के लिए भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।मौजूदा सरकार और झरिया पुलिस हत्यारों को बचाने और भाजपा के लोगो को परेशान कर रही है।आने वाले समय में झरिया की जनता इसका जवाब देने की तैयारी कर ली है। श्रीमती सिंह ने कहा कि स्वर्गीय निरंजन की पत्नी एवं बच्ची के लालन पोषण की जिम्मेदारी भाजपा की और से ली गई है और आश्रितो को हर संभव सहायता के लिए संगठन प्रयासरत रहेंगी साथ ही स्वर्गीय निरंजन के भाई को नियोजन दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा ताकि उनका परिवार के भरण पोषण सुचारू रूप से चले।
इस दौरान मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, मानस प्रसून, अभिषेक पाण्डेय, दिलीप भारती,अरिंदम बैनर्जी, संतोष शर्मा, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, राज किशोर जैना, स्वरूप भट्टाचार्य, राजेश पासवान,ललन पासवान, दिलीप आडवाणी, राहुल सोनी, अखिलेश सिंह, छोटू सिंह, बप्पी बावरी, धर्मवीर पासवान रोशनी पांडेय, अमन पासवान के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...