झारखंडब्रेकिंग

राहे प्रखण्ड स्तरीय जेएलकेएम बुद्धिजीवी वर्ग बैठक सम्पन्न।

Share
Share
Khabar365news

मुरी –झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सिल्ली विधान सभा जमीनी स्तरीय संगठन मजबूती कार्य तेजी पर है, उसी क्रम में आज दिनांक 8 जून 2025 को जेएलकेएम राहे प्रखण्ड स्तरीय बुद्धिजीवी मंच का बैठक हाई स्कूल सेवानिवृत शिक्षक ठाकुर दास महतो के अध्यक्षता में ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल सुभाष चौक राहे में हुआ संपन्न। कार्यक्रम का संचालन झारखंड आंदोलनकारी अमजद अली ने किया। मुख अतिथि के रूप में केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो शामिल हुए।
मौके पर विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत नौ पंचायत के सेवानिवृत और सेवारत कर्मी, झारखंड आंदोलनकारी शामिल हुए। संगठन मजबूती और कार्य तेजी पर विचार विमर्श किया गया।

शामिल केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि झारखण्ड गठन हुए 25 साल बीत चुका लेकिन झारखंड में स्थानीय नीति, नियोजन नीति लागू नहीं हो पाया , झारखंड नीति अपंगता के शिकार हुए। राहे बुद्धिजीवी मोर्चा प्रभारी बिनोद महतो, राहे प्रखण्ड उप प्रमुख उमेश महतो, सुभाष मुंडा, जयराम पातर मुंडा नागेश्वर महतो, गदाधर महतो, रंजीत महतो, इत्यादि ने कार्यक्रम का संबोधन करते हुए जेक एल एम संगठन जमीनी स्तरीय मजबूती और कार्य प्रगति पर विचार रखते हुए अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय और थाना में हो रही भ्रष्टाचार और राज्यस्तरीय नीति कानून पर विचार रखें।साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राहे प्रखण्ड क्षेत्र में अध्ययनरत मीट्रिक और इंटर परीक्षापरिणाम में टॉप 5 आने वाले सभी छात्रों के प्रोत्साहन हेतु “प्रतिभा सम्मान समारोह” कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद, गोदाधर, उपप्रमुख उमेश , अनंत, सनातन, प्रकाश, गणेश के अलावा सड़कों लोग का अहम योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...