Ranchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में सादगी से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Share
Share
Khabar365news

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। राहुल 55 वर्ष के हो गए। राजधानी रांची में भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस नेताओं ने उनका जन्मदिन सादगीपूर्वक मनाया। रांची प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, बंधु तिर्की, सुबोधकांत सहाय सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता मौजूद रहे।
इस मौके पर कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी ने संकल्प लिया है कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे भी पूरी मजबूती से लड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा —
“लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” राहुल गांधी को पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और देशभर के कांग्रेस समर्थकों ने भी शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर दिनभर उन्हें बधाई देने वालों की लंबी कतार देखी गई।

राहुल गांधी: एक परिचय
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र हैं। वह फिलहाल उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं। इससे पहले वे अमेठी से सांसद रह चुके हैं। हाल ही में उन्हें लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में चुना गया है। पार्टी के भीतर और बाहर उन्हें एक संघर्षशील, युवा नेतृत्व और वैकल्पिक राजनीति के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandब्रेकिंग

2. बड़ा बाज़ार में धमाका, पहले से रखा था विस्फोटक; 3 की मौत

Khabar365newsबड़ा बाज़ार टीओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत हबीबी नगर में हुए जोरदार ब्लास्ट...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

25 लाख लेकर निकला कारोबारी पुत्र लापता, कार बरामद

Khabar365newsजमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएच एरिया से एक प्रतिष्ठित कारोबारी...