Hazaribagh

ग्रामीण प्रतिभा की उड़ान: मजदूर के बेटे राहुल ने बिना कोचिंग बने साइंस टॉपर

Share
Share
Khabar365news

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज डामोडीह के छात्र राहुल कुमार ने 12वीं विज्ञान में 88.8% अंक लाकर रचा इतिहास, संसाधनों की कमी को बनाया अपनी ताकत

हजारीबाग। झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित 12वीं विज्ञान परीक्षा 2025 में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज डामोडीह (हजारीबाग) के छात्र राहुल कुमार ने 88.8 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। राहुल ने कुल 500 में से 444 अंक अर्जित किए, जिसमें भौतिकी में 91, रसायनशास्त्र में 92 और गणित में 92 अंक शामिल हैं।

ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले राहुल ने बिना किसी कोचिंग के गांव में रहकर ही इस बड़ी सफलता को हासिल किया है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि यदि गांवों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान और समर्पित शिक्षक मौजूद हों, तो ग्रामीण छात्र भी किसी से पीछे नहीं हैं।

राहुल कुमार के पिता मनोज साव एक मजदूर हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद राहुल ने अपने मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ कॉलेज की पढ़ाई पर भरोसा किया और किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। राहुल अब आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं।

विद्यालय परिवार ने दी बधाई

विद्यालय के निदेशक विजय कुमार ने राहुल को उसकी सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रधानाध्यापक विक्रम कुमार सोनी ने राहुल की सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी इसी तरह मेहनत करते रहने की अपील की।

विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी राहुल को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में मो. तनवीर, विकास कुमार, लक्ष्मी कुमारी, तन्नू प्रवीण, लवली कुमारी, नुसरत प्रवीण, रिचा कुमारी, नेहा प्रवीण और जस्मीन परवीन प्रमुख रूप से शामिल हैं।

राहुल की सफलता न सिर्फ उसके परिवार और विद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है कि सच्ची लगन और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...