Home Hazaribagh राजा मोहम्मद बने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य
Hazaribagh

राजा मोहम्मद बने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य

Share
Share

कटकमसांडी(हजारीबाग): झारखंड मुक्ति मोर्चा हजारीबाग के युवा कर्मठ एवं संघर्षशील नेता राजा मोहम्मद को झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर हजारीबाग झामुमो कार्यकर्ताओं से लेकर पूरा गांव मोहल्ला राजा मोहम्मद का पैतृक निवास खुटरा सभी जगह में खुशी का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक व संरक्षक माननीय शिबू सोरेन एवं केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ राजा मोहम्मद को बधाई दी है।

बता दे की राजा मोहम्मद सबसे पहले अपने पैतृक निवास खुटरा जाकर अपने मां-बाप का आशीर्वाद लिया और वहां पर पूरे गांव वालों ने मिलकर इनका स्वागत किया जैसे बधाईयों का गांव में तांता लग गया हो क्या बडा क्या बच्चा क्या जवान क्या बूढ़े सभी ने राजा मोहम्मद को मिठाईयां खिलाकर, गले लगा कर और फूलों का माला पहनकर बधाइयां दी। इनका पैतृक निवास जो कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा गांव में पड़ता है जो कि शहर से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर है राजा मोहम्मद हजारीबाग शहर में रहते हैं इनका यहां पर भी निवास है। गांव वालों ने कहा किया हमारे गांव का नाम बहुत ऊंचा कर दिया है और इससे काफी उम्मीद है कि यह इसी तरह से आगे बढ़ता रहेगा और एक दिन हमारे गांव को लोग पूरा हिंदुस्तान में जानेंगे।


बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया, जिला सचिव नीलकंठ महतो,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नईम राही, निसार अहमद, नवीन प्रसाद, नंदू प्रसाद ,सरफराज अहमद, कमल कुरेशी, अब्दुल्ला खान, राज किशोर प्रसाद, मोहम्मद असलम ,राजेंद्र राणा, जयप्रकाश केसरी, शिबू नेता, जमा खान ,अरशद खान भुनेश्वर यादव, विकास मुंडा शामिल थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...

ActiveHazaribaghJharkhand

स्थानीय युवाओं ने तैयार किया पारंपरिक भक्ति एल्बम, ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ जल्द होगा रिलीज

बरकट्ठा: कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला बरकट्ठा प्रखंड...