झारखंडब्रेकिंग

जागरूकता कर बच्चों को तस्करी से बचाना ही उद्देश्य : राजेश कुमार सिन्हा

Share
Share
Khabar365news

नगड़ी ब्लॉक के बालालौंग पंचायत भवन में डालसा का डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम।
एलएडीसी डिप्टी चीफ, राजेश कुमार सिन्हा ने मानव तस्करी पर किया फोकस ।
रीना लिंडा एवं सोनम कुमारी ने फ्री-लिगल-एड के बारे में जानकारी दी।

रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त के मार्गदर्शन में आज दिनांक 03.06.2025 को नगड़ी प्रखंड के बालालौंग पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी डिप्टी चीफ, राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी रीना लिंडा, उमेश कुमार, फुल कुमारी, रीता कुमारी महली, विधि के छात्र-छात्राएं कनिष्क राज, अमन राज, अंशुल पल्लव, शाक्षी मिश्रा, स्नेहाप्रिया, अनन्या राज एवं राजा वर्मा समेत पंचायत भवन के अन्य लोग उपस्थित थे।
एलएडीसी डिप्टी राजेश कुमार सिनहा ने मानव तस्करी पर फोकस किया और कहा कि मानव तस्करी कानुनन अपराध है। आये दिन टीवी व अखबारों के माध्यम से पता चलता है कि तस्करों ने बच्चों का अपहरण कर लिये है। तस्कर बच्चों का तस्करी कर अन्य राज्य में ले जाते है और उनसे काम कराकर पैसों की उगाही करते है। अभिभावक अपने बच्चों को अकेला नहीं छोड़े, उनका ध्यान रखें। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों से तस्करों द्वारा भीख मांगने का काम भी कराया जाता है। श्री सिन्हा ने बाल श्रम, बाल विवाह तथा डायन बिसाही पर फोकस किये और कहा कि बच्चे-बच्चियों का विवाह 18 वर्ष के बाद ही करें। विवाह से पूर्व अपने बच्चों को समुचित शिक्षा दे, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ा हो सके। बाल श्रम अपराध है। बच्चों से काम कराने या काम में लगवाने के बजाय उन्हें शिक्षित करें।
यह भी ज्ञात हो कि श्री सिन्हा ने स्पेशल पोक्सो एक्ट और चाईल्ड फ्रेंडली स्कीम के बारे में लोगों को जानकारी दी।

पीएलवी रीना लिंडा ने डायन बिसाही पर प्रकाश डालते हुए बोली कि दिन-ब-दिन डायन-बिसाही के नाम पर आम लोगों को प्रताड़ित कर उन्हें मार दिया जाता है, जो कि अपराध है। यह एक ऐसी अंधविश्वास है, जो ग्रामीण लोगों के बीच फैला हुआ है, जागरूकता के माध्यम से इसे जड़ से हटना ही हमलोगों का उद्देश्य है। पीएलवी उमेश कुमार ने प्री-लिटिगेशन मुकदमा दर्ज कराने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, असंगठित मजदूरों का निबंधन, आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड, बाल श्रम एवं बाल अधिकार के बारे में जानकारी दी। पीएलवी फुलकुमारी और रीता कुमारी महली ने मोटर वाहन दुर्घटना में मिलनेवाली मुआवजा के बारे में जानकारी दी। रीता कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन के बारे में प्रकाश डाला।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...