CrimeJharkhand

*रामगढ़ पुलिस ने पवन यादव की हुई हत्या का खुलासा कर चार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा*

Share
Share
Khabar365news

पैसा को लेकर पवन यादव की हुई हत्या!तीन पुरुष और एक महिला गिरफ्तार

रामगढ़ थाना के प्रांगण में पवन यादव हत्या कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन। पुलिस ने आज गुरुवार को प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने पत्रकारों को बताया कि रामगढ़ थाना कांड संख्या-186/ 2023 दिनांक 02.06 2023 धारा 302/34 भा०द०वि० के उदभेदन एवं काड के प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा कांड में वैज्ञानिक विधि से साक्ष्य संग्रह करते हुए प्राथमिकी के नामजद दो अभियुक्त को पकड़ा गया। जिनसे गहन पूछताछ करते हुए हत्या के कांड में संलिप्त 02 अन्य अभियुक्त को भी पकड़ा गया। पकड़ाये अभियुक्तों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, कपडा मोटर साईकिल, मृतक का मोबाईल को बरामद कर जब्त किया गया है। पकड़ाये अभियुक्त एवं मृतक पवन यादव आपस में मित्र है जिनके बीच बकाया पैसा को लेकर हुए विवाद के कारण दिनांक 01.08.2023 को रात्रि सुनियोजित योजना के अनुसार जारा टोला स्थित राधागोविंद स्कूल के पास सुनसान मैदान में मृतक पवन यादव पिता-सारद यादव पता-रानीबागी जारा टोला थाना जिला – रामगढ़ स्थायी पता ग्राम सरना थाना साहपुर जिला-आरा (बिहार) को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जिसे पुलिस एवं स्थानिय लोगों के द्वारा जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में पवन यादव की मृत्यू हो गयी। जिस संबंध में उनके परिजन के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इस संबंध में प्राथमिकी अभियुक्त मो० हमास उर्फ मोटा उम्र करीब 21 वर्ष पिता नौशाद हसन अभियुक्त मो० आजाद उर्फ सूर्या उम्र करीब 28 वर्ष पिता नौशाद हसन अभियुक्त कौशर जहाँ उम्र करीब 55 वर्ष पति नौशाद हसन अभियुक्त सोनू यादव उम्र करीब 19 वर्ष पिता राम प्रवेश यादव सभी रामगढ़ निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कांड में पुलिस ने कांड में प्रयुक्त खुन लगा चाकू, प्रा0 अभियुक्त मो. हमास उर्फ मोटा का खुन लगा कपड़ा, कांड में प्रयुक्त सोनू यादव का मोटर साईकिल नं० जे एच 02 ए एन 7631 और मृतक पवन यादव का मोबाईल सामानों को जप्त किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...