Jharkhand

Ranchi: 15 जनवरी के बाद कई IPS का होगा तबादला, बदले जायेंगे कई जिलों के एसपी

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : झारखंड में 15 जनवरी के बाद कई आईपीएस का तबादला होगा. जिनमें कई जिलों के एसपी, रेंज के डीआईजी और जोनल आईजी भी बदले जायेंगे. जानकारी के अनुसार, झारखंड सरकार राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर गंभीर है. ऐसे में बेहतर परिणाम नहीं देने वाले कई आईपीएस अफसर बदले जायेंगे. इसको लेकर अधिकारियों के काम की समीक्षा की जा रही है. साथ ही जिले में कप्तान बदलने के लिये अपराध का ग्राफ भी देखा जा रहा है. लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों को जिम्मा सौंपने पर भी

मंथन चल रहा है. स्टेट पुलिस सर्विस के अफसरों पर बढ़ा है भरोसा झारखंड के 24 जिलों में पुलिस के लिए अलग-अलग तरह की चुनौतियां रहती है. पुलिस को कानून व्यवस्था से लेकर वीआईपी ड्यूटी और ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालनी होती है. जाहिर है कि ऐसी विशेष परिस्थितियों वाले राज्य में पुलिसिंग काफी कठिन होता है. ऐसे में झारखंड सरकार का स्टेट पुलिस सर्विस के अफसरों पर भरोसा बढ़ा है. 24 जिलों में से 12 जिलों की कमान प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों के हाथ में है. वर्तमान में झारखंड पुलिस में डायरेक्ट आईपीएस के कुल 42 एसपी रैंक के अधिकारी है. वहीं स्टेट पुलिस सर्विस के 29 अधिकारी एसपी रैंक है.

प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों के पास इन 12 जिलों की जिम्मेदारी प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों के पास 12 जिलों की जिम्मेदारी है. इनमें रांची, गुमला, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़, गढ़वा, देवघर, दुमका, साहेबगंज और गोड्डा जिला शामिल है. इसके अलावा रांची और धनबाद में सिटी एसपी की भी जिम्मेदारी प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों के पास है. इन जिलों की जिम्मेदारी डायरेक्ट आईपीएस के जिम्मे डायरेक्ट आईपीएस अफसर के जिम्मे भी 12 जिलों की कमान है. इनमें धनबाद, जमशेदपुर, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, पाकुड, पलामू, लातेहार, पाकुड जामताड़ा, बोकारो और चाईबासा शामिल हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...