Home झारखंड चाईबासा में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल; एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची
झारखंडब्रेकिंग

चाईबासा में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल; एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

Share
Share

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में एक बार फिर IED ब्लास्ट हुआ है। जहां यह ब्लास्ट हुआ है वह जरायकेला थाना क्षेत्र का राधापोड़ा जंगल है। इस ब्लास्ट की चपेट में CRPF के 134 बटालियन के एसआई सुबोध कुमार घायल हो गए हैं। हादसे में घायल जवान का घटनास्थल पर ही प्रारंभिक इलाज कर हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। जहां इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार आज सुबह तकरीबन 10 बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। इसके बाद जांच टीम सर्च अभियान चला रही थी। इसी क्रम में यह विस्फोट हो गया। इसमें सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

रांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...