JharkhandRanchi

रांची : गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रांची, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Share
Share
Khabar365news

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार की देर शाम रांची पहुंचे।

उनके स्वागत के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। कहा जा रहा था कि अमित शाह शाम 6 बजे रांची पहुंचेंगे। इस कारण कार्यकर्ताओं का जुटान करीब 4 बजे से ही होने लगा था। मगर अमित शाह करीब तीन घंटे बाद यानि रात 9.30 बजे पहुंचे। मगर इसके बावजूद कार्यकर्ता उनकी एक झलक देखने के लिए डटे रहे।

रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे सड़क मार्ग से होटल रेडिशन के लिए रवाना हुए। इस दौरान वे फोन से बात कर रहे थे।

फिर भी कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। बताते चलें कि रात्रि विश्राम के बाद अमित शाह सात जनवरी को सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से चाईबासा के लिए रवाना होंगे। 10.45 से 12:30 बजे तक टाटा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान विधानसभा-लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।

यहां से रांची एयरपोर्ट लौटेंगे और फिर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।

इधर, अमित शाह की कार में प्रदेश के किसी भाजपा नेता के नहीं होने से भी चर्चा का बाजार गर्म रहा। लोगों का कहना है कि अमित शाह ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि आपसी गुटबाजी व खींचतान को वो बर्दाश्त नहीं करेंगे।

जेडसात जनवरी के कार्यक्रम

  • सुबह 9.50 बजे : होटल रेडिसन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाएंगे।
  • 10.05 बजे : बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से चाईबासा होंगे रवाना।
  • 10.40 बजे : चाईबासा* *स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे
    10.45 बजे : टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे
    10.45 बजे : चाईबासा
  • लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ करेंगे बैठक।
    11.30 बजे : टाटा कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।
    12.55 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • 1.00 बजे : छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे!
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

25 लाख लेकर निकला कारोबारी पुत्र लापता, कार बरामद

Khabar365newsजमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएच एरिया से एक प्रतिष्ठित कारोबारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पीवीयूएनएल में लोहरी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...