BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

Share
Share
Khabar365news

बांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अब झारखंड के मौसम पर साफ नजर आने लगा है। मंगलवार को राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और देर शाम कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश के दौरान रांची में लगभग 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान कांके और रातू क्षेत्र में तेज हवाएं चलीं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ठंडी हवा के कारण मौसम सुहावना हो गया और लोगों को अचानक बढ़ी गर्मी से राहत मिली। बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा। रांची का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान फिर से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

इधर मौसम विभाग ने बुधवार को रांची समेत राज्य के 15 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है उनमें खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा है। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक रांची में घना कोहरा भी छाया रहा। कोहरे की वजह से सुबह की हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं और एक विमान को रांची के बजाय कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 मार्च को आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे उमस बढ़ेगी। वहीं 15 मार्च से मौसम एक बार फिर बदल सकता है। 15 और 16 मार्च को सुबह के समय कोहरा और दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhand

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से एक की हत्या

Khabar365newsसिमडेगा : जिले के बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा गांव में जमीन...

BreakingJharkhand

गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बोरवेल वाहन से टक्कर; 3 मजदूर घायल

Khabar365newsगिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में शनिवार की सुबह एक...