JharkhandRanchi

रांची के सुखदेवनगर थाना प्रभारी पर सिख परिवार के घर पर जबरन घुसकर गाली-गलौज और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है.

Share
Share
Khabar365news

इसी थाना क्षेत्र के बजरा स्थित सर्वेशवरी नगर की रहने वाली परविंदर कौर नाम की महिला ने थाना प्रभारी पर यह आरोप लगाया है. महिला ने रांची एसएसपी से इसकी शिकायत भी की है और इसकी कॉपी डीजीपी को भी दी है. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते 19 दिसंबर की रात उसके घर के गेट पर जोर से पीटने की आवाज आयी. जब वह बाहर निकलीं, तो उन्होंने देखा कि नशे में धुत सुखदेवनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, उनके सहकर्मियों और विनीत खत्री (मेट्रों गली सतु रोड निवासी) उसके घर में घुस आये. आरोप लगाया कि सभी ने उनके साथ, उनके पति, देवर और छोटी बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया. महिला ने यह भी कहा कि विनीत खत्री ने उनके साथ छेड़खानी की इसके अलावा थाना प्रभारी और उनके साथियों ने उनके पति और देवर की पगड़ी भी खींचकर फेंक दी. महिला ने अपनी शिकायत के साथ इस घटना का वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...