Jharkhand

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु रंजीत वर्मा उपायुक्त हजारीबाग द्वारा सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान पाना भी एक सम्मान है.


शिक्षा विभाग हजारीबाग द्वारा समाहरणालय सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की मुख्य अतिथि उपायुक्त नैंसी सहाय ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु रंजीत वर्मा को सम्मानित किया. श्री वर्मा ने बताया कि उन्होंने विद्यालय स्तर पर कई सकारात्मक कार्य किए हैं जिसे शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण विकास हो सके. उन्हें शिक्षा में बेहतर कार्य हेतु 2018 में राज्य विकास परिषद के तत्कालीन CEO अनिल स्वरूप सर द्वारा भी सम्मानित किया गया है. जिला मास्टर प्रशिक्षक के रूप में बेहतरीन कार्य हेतु 2019 में चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा भी सम्मानित किया गया. पर्यावरण के क्षेत्र में अगर बात की जाए तो उन्होंने अपने विद्यालय से सटे मंदिर में नव विवाहित जोड़ों को भेंट स्वरूप एक पेड़ देकर पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया. सामाजिक स्तर पर अगर बात की जाए तो कोविद-19 के दौरान इन्होंने देश सेवा करने वाला योद्धाओं के बीच मास्क वितरण का भी काम किया. इसके अलावा समय-समय पर रक्तदान- महादान कार्यक्रम के अंतर्गत समय-समय पर रक्तदान कर समाज की सेवा की. चुनाव के दरमियान सुदूर पंचायत में भी जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया. वर्तमान समय में डाइट में संकाय सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए महाविद्यालय के शिक्षण प्रशिक्षण एवं संरचना को मजबूत करने में अपना योगदान दे रहे हैं.
साथी ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में विकास हेतु JCERT, रांची द्वारा यथा बाल वाटिका का SOP निर्माण टीम, डाइट के FLN नोडल के रूप में काम कर अपनी भूमिका निभा रहे हैं.डाइट में आयोजित जिला स्तरीय TLM मेला, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी , जिला स्तरीय चित्रांकन /निबंध/ गणित प्रतियोगिता, BRP/CRP जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी इन्होंने अपनी भागीदारी दी. शिक्षा के प्रति इनके समर्पण को देखते हुए केयर इंडिया के सौजन्य से JEPC, रांची द्वारा बेंगलुरु के अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी कम लागत पर टीचिंग लर्निंग मेटेरियल निर्माण प्रशिक्षण हेतु राज्य स्तर पर चयनित कर भेजा गया.
श्री वर्मा अभी जिले के विभिन्न विद्यालयों में अनुसमर्थन के रूप में भ्रमण कर FLN और विद्यालय स्तर पर सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना प्रोजेक्ट रेल की शत -प्रतिशत सुनिश्चितता हेतु प्रेरित कर रहे हैं.
श्री वर्मा ने कहा कि शिक्षक के रूप में शिक्षा के गुणवत्तापूर्ण एवं समाज में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर करने में उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा.
जिला स्तर पर पुरस्कृत होने के लिए उन्होंने उपायुक्त महोदय हजारीबाग, जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय का आभार व्यक्त किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...