Jharkhand

भारत सरकार के द्वारा डेंटल इंस्टिट्यूट,रिम्स को मान्यता दिया जाना ऐतिहासिक:डॉ. विवेक कुमार

Share
Share
Khabar365news

डेंटल इंस्टिट्यूट,रिम्स को भारत सरकार से मिली मान्यता:डाॅ. विवेक कुमार

धनबाद: बुधवार को डेंटल कौंसिल ऑफ इंडिया कार्यकारिणी समिति के सदस्य सह झारखंड स्टेट डेंटल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुशंसा पर डेंटल इंस्टिट्यूट रिम्स को भारत सरकार के द्वारा मान्यता मिली जो ऐतिहासिक है। आगे डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि डेंटल काउंसिल के एज्टिक्यूटिव कमेटी के मीटिंग गत 24 दिसंबर 2022 को कोलकाता में हुई थी,उक्त मीटिंग में डेंटल इंस्टीट्यूट रिम्स को भारत सरकार से मान्यता दिलाने के लिए अनुशंसा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया था और उक्त कार्य के लिए डॉ. विवेक कुमार को डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा अधिकृत किया गया था, डॉ. विवेक कुमार ने पूरी तत्परता के साथ ईमानदारीपूर्वक सफल कार्यों का निर्वहन करते हुए भारत सरकार के द्वारा डेंटल इंस्टीट्यूट रिम्स को मान्यता दिलाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने का काम किया है।आगे डॉक्टर विवेक कुमार ने कहा कि डेंटल इंस्टीट्यूट रिम्स को भारत सरकार के द्वारा मान्यता मिली जिसमें झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण व उल्लेखनीय योगदान रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र डॉ. विवेक कुमार ने भारत सरकार के द्वारा डेंटल इंस्टीट्यूट रिम्स को मान्यता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान एवं सहयोग करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह सहित पूरे स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार प्रकट करते हुए डेंटल काउंसिल की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी।आगे डॉक्टर विवेक कुमार ने कहा कि डेंटल इंस्टीट्यूट रिम्स को भारत सरकार से मान्यता मिलने पर दंत चिकित्सकों सहित लोगों में खुशी है और रिम्स में जल्द ही मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई का मार्ग प्रशस्त हुआ है। ज्ञात रहे कि डाॅ. विवेक कुमार डेंटल इंस्टीट्यूट रिम्स को भारत सरकार से मान्यता दिलाने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ देश के सभी 316 डेंटल कॉलेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को सुचारू रूप से कार्यान्वयन कराने के साथ-साथ डेंटल सर्जरी कोर्स की सीटों को मान्यता देने की बात हो या फिर रिम्स के सभी विभागों में ‘एमडीएस’मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की मांग जैसे अनेकों महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्य जो इन्होंने डेंटल कौंसिल के लिए पूरी तत्परता के साथ इमानदारीपूर्वक कार्य करने का काम किया है और डेंटल कौंसिल के हित में एवं कौंसिल के बेहतरी के लिए इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
डॉ. विवेक कुमार ने डेंटल काउंसिल के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के सदस्यों को डेंटल कौंसिल के लिए किए जा रहे कार्यों में सभी का उत्कृष्ट सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि उन सभी के सहयोग और समर्थन से ही डेंटल कौंसिल
के सभी कार्यों का सफलतापूर्वक सुचारू रूप से सुनिश्चित हो पाया,इस ऐतिहासिक कार्य के लिए उन्होंने सभी को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि डेंटिस्ट एवं डेंटल काउंसिल के हित कल्याण एवं बेहतरी को लेकर एवं डेंटल काउंसिल के प्रति ईमानदारीपूर्वक सदैव प्रतिबंध,गंभीर एवं तत्पर रहे हैं और इन्होंने पिछले लॉकडाउन में भी लोगों के बीच रहकर उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य किया है,डेंटिस्ट के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पिछले दिनों नई दिल्ली में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर सम्मानित किया गया था,डॉ. विवेक कुमार देशभर के डेंटिस्ट के अधिकारों की रक्षा एवं डेंटिस्ट एवं डेंटल काउंसिल के हित में उल्लेखनीय कार्य करते हुए हमेशा तत्पर रहे हैं और आगे भी डेंटल काउंसिल के बेहतरी के लिए वे निरंतर तत्पर रहेंगे।डॉ. विवेक कुमार के द्वारा डेंटल काउंसिल के प्रति समर्पित रुप से किए गए उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य के लिए झारखंड के सभी दंत चिकित्सकों ने डॉ विवेक कुमार के द्वारा काउंसिल के प्रति किए जा रहे उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें शुभकामनाओं के साथ बधाई दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...