Jharkhand

हेमंत हटाओ, झारखण्ड बनाओ

Share
Share
Khabar365news

सांसद जयंत सिन्हा ने सदर व बड़कागांव विधानसभा में किया भाजपा, झारखण्ड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का स्वागत

हम अवगत हैं कि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा, झारखण्ड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राज्य की निकम्मी जेएमएम-कांग्रेस सरकार को हटाने के उद्देश्य से संकल्प यात्रा लेकर निकले हैं। झारखण्ड की 81 विधानसभाओं से यह यात्रा होकर गुज़रेगी। यह संकल्प यात्रा 9 सितम्बर को हज़ारीबाग लोकसभा की सदर व बड़कागांव विधानसभा पहुंची।

सांसद जयंत सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी और उनकी संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया। सदर व बड़कागांव में आयोजित विशाल जनसभा में हज़ारों लोग शामिल हुए। इस जनसभा की अध्यक्षता सदर विधानसभा में भाजपा, हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने और बड़कागांव में भाजपा, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार पिछले पौने 4 साल से सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती रही है l इन्होंने चुनावी घोषणा पत्र में ही नहीं बल्कि विधानसभा में भी युवाओं को रोजगार देने, कानून व्यवस्था सुधारने सहित विकास कार्यों के कई दावे किए लेकिन किसी भी बातों का अनुपालन नहीं किया। घोषणावीर हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता को दिग्भ्रमित कर सत्ता हासिल की है l लोगों का जीवन दूभर करने वाली इस सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकना है और यहां फिर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सुशासन वाली सरकार बनानी है।

सांसद जयंत सिन्हा ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें आज नया संकल्प लेना होगा और हमारे नारे को भी बदलना होगा। उन्होंने जनता को ‘हेमंत हटाओ, झारखण्ड बनाओ’ का संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की जेएमएम-कांग्रेस जैसी विफल सरकार इस राज्य और देश ने कभी नहीं देखी है। झारखण्ड में भ्रष्टाचार चरम पर है। एक ओर यह सरकार है जो झारखण्ड के विकास को पीछे ले जा रही है। वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार है, जो एक ऐसा झारखण्ड बना रही है जहाँ वंदे भारत और इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें चल रही हैं। हमारी सरकार कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रान्ति ला रही है। भारतमाला परियोजना के तहत सुपर हाईवे बनाया जा रहा है। अब जनता को बनारस से कोलकाता का सफर करने में 6 से 7 घंटों का समय लगेगा। ये हाईवे हज़ारीबाग और रामगढ़ से होकर निकलेगा।

मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार एक ऐसा झारखण्ड बनाना चाहती है, जहाँ हर बच्चे को उच्च शिक्षा मिले। राज्य में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र हों, विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, चहारदीवारी व शिक्षक हों। हर स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक सुविधाएँ हों। जिला खनिज मद से हमने हाज़रीबाग में 140 मेडिकल स्टाफ्स की बहाली की है। यह सभी कार्य बताते हैं कि भाजपा सरकार विकास की राजनीती करती है।

हमारे बीच झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री और जनता बाबूलाल मरांडी उपस्थित हैं। मुझे विश्वास है कि वे एक समृद्ध व विकसित झारखण्ड का निर्माण करेंगे। उनके इन प्रयासों को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। हज़ारीबाग लोकसभा समेत झारखण्ड की जनता 2024 में राज्य की विफल सरकार को हटाकर कमल खिलाने जा रही है।

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जेएमएम-कांग्रेस सरकार ने अपने संकल्प पत्र में सिर्फ झूठ बोला। इस सरकार ने युवाओं समेत हर वर्ग को धोखा दिया है। यह सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई है।

सदर व बड़कागांव विधानसभा की विशाल जनसभा में सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जे.पी. पटेल, महापौर रौशनी तिर्की, भाजपा झारखण्ड प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, भाजपा, झारखण्ड के पूर्व प्रदेश 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद व पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो समेत अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...