Jharkhand

हेमंत हटाओ, झारखण्ड बनाओ: सांसद जयंत सिन्हा

Share
Share
Khabar365news

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा, झारखण्ड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा 11 सितम्बर को रामगढ़ व मांडू विधानसभा पहुंची। सांसद जयंत सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी और उनकी संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया। रामगढ़ व मांडू में आयोजित विशाल जनसभा में हज़ारों लोग शामिल हुए। इस जनसभा की अध्यक्षता भाजपा, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की।

जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमें झारखण्ड को अपराध, भ्रष्टाचार और लुटेरों से मुक्त करने का संकल्प लेना है। साथ ही भाजपा को मज़बूत करना होगा ताकि राज्य में सुशासन वापस आ सके। झारखण्ड में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था ख़तम हो गयी है, इसलिए राज्य में अपराध बढ़ रहा है। अगर आप चाहते हैं हम सभी सुरक्षित रहें, तो हमें राज्य में भाजपा की सरकार बनानी होगी।

सांसद जयंत सिन्हा ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड में आज हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। यहाँ बिना पैसा दिए कोई काम नहीं करवाया जा सकता है। जेएमएम-कांग्रेस सरकार विकास की जगह सिर्फ वसूली कर रही है। राज्य में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। रामगढ़ में अपराधियों ने पुलिस के ऊपर गोली चलायी है। झारखण्ड की सरकार अपराध, भ्रष्टाचार और लूट के स्तम्भ पर चल रही है। हमें नया झारखण्ड बनाने के लिए इन स्तम्भों को गिराना होगा।

मोदी जी की सरकार झारखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाना चाहती है। भाजपा सरकार झारखण्ड को वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों की सौगात दे रही है। हम सुपर हाईवे बना रहे हैं, जहाँ बनारस से कोलकाता 7 घंटे में यात्री पहुँच पाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी ने झारखण्ड को जिला खनिज मद की भेंट दी। इस मद से हर क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र को मज़बूत बनाने के लिए मेडिकल स्टाफ्स की बहाली की गयी है। मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाये गए हैं। हर विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सुविधाएँ दी गयी हैं।

हमारे बीच झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री और मसीहा बाबूलाल मरांडी उपस्थित हैं। हमें एकजुट होकर बाबूलाल जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनानी होगी। जब भाजपा सरकार बनेगी तो झारखण्ड समृद्ध बनेगा। रामगढ़ ने पहली बार बाबूलाल जी को मुख्यमंत्री बनाया और मुझे विश्वास है इस बार भी रामगढ़ बाबूलाल जी को मुख्यमंत्री बनाने में अहम योगदान देगा। हज़ारीबाग, रामगढ़ व मांडू समेत झारखण्ड की जनता 2024 में राज्य की विफल सरकार को हटाकर कमल खिलाएगी।

रामगढ़ व मांडू विधानसभा की विशाल जनसभा में मांडू विधायक जे.पी. पटेल, सदर विधायक मनीष जायसवाल, भाजपा, हज़ारीबाग़ जिला अध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा झारखण्ड प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, भाजपा, झारखण्ड के पूर्व प्रदेश 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद व पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे समेत अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा , गुड़ तिलकुट का किया-पुनीत पाठक शनि मंदिर समिति अध्यक्ष

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू जयनगर शनि मंदिर प्रांगण में...

CrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

मारपीट के एक आरोपी को भेजा गया जेल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातुरविवार को शराब के नशे में एसएस...

JharkhandPakur

आग की एक चिंगारी और राख हो गई ज़िंदगी

Khabar365newsगरीबी पर टूटा कहर, काजीरकोड़ा में उजड़ा एक पूरा परिवार पाकुड़ से...

BreakingCrimeJharkhandPakur

प्रगतिशील पाकुड़ बनाम जाली एटीएम लॉटरी का अंधा खेल

Khabar365newsहिरणपुर में खुलेआम फल-फूल रहा अवैध सिंडिकेट, प्रशासन की चुप्पी पर उठे...