Jharkhand

*उपायुक्त के निर्देश में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा चलाए गए जांच अभियान में दो राशन डीलरों का लाइसेंस हुआ रद्द, एक के विरुद्ध दर्ज कराया गया एफआईआर*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा अनियमित तरीके से राशन के वितरण संबंधित शिकायतों के आलोक में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती रंजीता टोप्पो के द्वारा रामगढ़ एवं पतरातू क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया।जांच अभियान के दौरान पाया गया कि रामगढ़ शहर अंतर्गत राशन डीलर सागरमल अग्रवाल द्वारा अगस्त माह में किसी भी लाभुक को राशन उपलब्ध नहीं कराया गया है वही उनके द्वारा जांच में भी किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया गया जिसके उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी, रामगढ़ श्रीमती रीना कुजूर द्वारा की गई जांच में स्टॉक में काफी गड़बड़ी पाई गई जिसे लेकर तत्काल रूप से सागरमल अग्रवाल अनुज्ञप्ति संख्या 37/95 का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है वहीं उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराया गया है।पतरातू प्रखंड अंतर्गत लादी चिकोर क्षेत्र में चलाए गए जांच अभियान के दौरान देवन्त कुमार रवि, अनुज्ञप्ति संख्या 5/ 2017 द्वारा लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में राशन उपलब्ध कराने का दोषी पाया गया वहीं उनके द्वारा गलत तरीके से बायोमेट्रिक प्रणाली का इस्तेमाल करने का भी मामला सामने आने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा देवव्रत कुमार रवि से स्पष्टीकरण पूछा गया। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर तत्काल रूप से उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।**आमजनों की शिकायतों के आलोक में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राशन डीलरों की जांच करने का निर्देश दिया गया है वहीं किसी भी राशन डीलर द्वारा अनियमित तरीके से राशन का वितरण किए जाने संबंधित मामला सामने आने पर त्वरित रूप से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...