Jharkhand

हेमंत हटाओ, झारखण्ड बचाओ

Share
Share
Khabar365news

सांसद जयंत सिन्हा जी ने झारखण्ड सचिवालय घेराव प्रदर्शन में किया हज़ारों कार्यकर्ताओं का नेतृत्व

ज्ञात हो कि भाजपा, झारखण्ड ने 11 अप्रैल 2023 को झारखण्ड सचिवालय का घेराव किया। इस प्रदर्शन में पूरे राज्य से लाखों भाजपा कार्यकर्ता रांची पहुंचे और जनता की आवाज़ को मुखरता से उठाया।

माननीय सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी के नेतृत्व में हज़ारीबाग व रामगढ़ से 10,000 से अधिक कार्यकर्ता रांची पहुंचे। इस काफिले में 600 से अधिक वाहन थे।जेएमएम-कांग्रेस सरकार ने जगह-जगह भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इन सभी बाधाओं को पार करते हुए कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ रांची में धरना-प्रदर्शन किया।

झारखण्ड सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोकतांत्रिक रूप से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, आंसू गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। साथ ही कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया। इन सभी प्रयासों के बावजूद भी भाजपा का झारखण्ड सचिवालय घेराव प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा।

श्री जयंत सिन्हा जी हज़ारीबाग व रामगढ़ से लेकर रांची तक कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते रहे। यदि कोई कार्यकर्ता घायल हुआ तो उन्होंने उसे उपचार हेतु तुरंत अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। अपने सांसद की ऊर्जा देखकर कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत पूरे राज्य में ‘हेमंत हटाओ, झारखण्ड बचाओ’ का स्वर गूंज रहा है। हमें जेएमएम-कांग्रेस की निकम्मी सरकार के झूठ, लूट, अत्याचार, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण व तानाशाही से राज्य को बचाना है। रांची में हुए इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने पूरे देश में यह संदेश दे दिया है कि झारखण्ड में अब परिवर्तन होने जा रहा है। भाजपा को जनता का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। झारखण्ड को कुमार्ग से बचाकर सुमार्ग पर लाने के लिए हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय भाजपा अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी व माननीय भाजपा, झारखण्ड अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश जी के नेतृत्व में प्रचंड जीत हासिल होगी। झारखण्ड में डबल इंजन सरकार बनेगी जो राज्य को प्रगति व सुशासन के मार्ग पर ले जाएगी। अंत में उन्होंने इस प्रदर्शन को सफल व ऐतिहासिक बनाने हेतु हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत झारखण्ड के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...