Uncategorized

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी के प्रचंड जीत पर सदर विधायक ने जताया हर्ष

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी के प्रचंड जीत पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के वर्तमान ठगबंधन झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार के अंत की शुरुआत हो चुकी है। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव तो झांकी है, 2024 अभी बाकी है। इस प्रचंड विजय राज्य की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार की विदाई की शुरुआत है। उन्होंने कहा की युवा, महिला, किसान, मजदूर, आदिवासी, पिछड़े, वंचितों समेत सभी झारखंडवासियों को धोखा देनेवालों को यह जनता का करारा जवाब है। विधायक मनीष जायसवाल ने एनडीए प्रत्याशी की इस प्रचंड जीत के लिए रामगढ़ विधानसभा की जनता का कोटि-कोटि आभार और धन्यवाद जताया और रामगढ़ में एनडीए की जीत पर सभी देवतुल्य मतदाताओं, जुझारू कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिवादन भी किया। उल्लेखनीय है कि विधायक मनीष जायसवाल ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लगातार चुनावी कैंपेन किया था और गढ़ विधानसभा की जनता का भरपूर समर्थन उन्हें प्राप्त हुआ था ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...