Home झारखंड लातेहार में वज्रपात की चपेट में आने से सहिया की मौत, 12 साल पहले पति और बेटे की भी आकाशीय बिजली से गयी थी जान 
झारखंडब्रेकिंगलातेहार

लातेहार में वज्रपात की चपेट में आने से सहिया की मौत, 12 साल पहले पति और बेटे की भी आकाशीय बिजली से गयी थी जान 

Share
Share
Khabar365news

लातेहार : लातेहार से एक बेहद दर्दनाक और दुर्बाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। शुक्रवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से चंदवा प्रखंड की सहिया सुभाष देवी की मौत हो गयी। हैरान करने वाली बात यह है कि साल 2013 में इसी तरह वज्रपात से उनके पति और बेटे की भी जान गयी थी। अब एक ही परिवार में 3 लोगों की मौत वज्रपात से होने की खबर से इलाके में शोक की लहर है। 

सुभाष देवी चंदवा प्रखंड के पूरन टोली की रहने वाली थीं और स्वास्थ्य विभाग में सहिया के रूप में कार्यरत थी। शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही वह घर लौटने लगी, चंदवा प्रखंड कार्यालय के पास अचनाक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। 

स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंदवा की प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलिमा ने पुष्टि की कि सुभाष देवी की मौत रास्ते में ही हो चुकी थी। अस्पताल के कर्मियों और गांववालों ने गहरी संवेदना जताई, वहीं यह जानकारी भी दी कि साल 2013 में उनके पति फगुआ मुंडा और बेटे यमुना मुंडा की मौत भी वज्रपात से हुई थी, जब वे खेत में काम कर रहे थे।

पति और बेटे की मौत के बाद, सुभाष देवी ने अकेले अपने परिवार को संभाला था। उनके छोटे बेटे गंगा मुंडा ने बताया कि उस समय वे बहुत छोटे थे, मां ही सब कुछ थीं। अब उनकी भी इसी तरह आकाशीय बिजली से मौत हो गई, जिससे परिवार पूरी तरह टूट गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और फिर परिजनों को सौंप दिया। लातेहार के अपर समाहर्ता रामा रविदास ने घटना पर शोक जताते हुए बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत परिजनों को 4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुआवजा पाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण पत्र और अंचल कार्यालय में आवेदन देना जरूरी होता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...