झारखंडब्रेकिंग

साहिबगंज : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 17 बोटा सखुआ लकड़ी के साथ पिकअप वैन जब्त

Share
Share
Khabar365news

जहां पूरे देश में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, वहीं वन विभाग साहिबगंज द्वारा अवैध लकड़ी तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात्रि गश्ती के दौरान वन विभाग की टीम ने एक पिकअप वैन को 17 बोटा सखुआ लकड़ी के साथ जब्त किया। वाहन को साहिबगंज आईटीआई कॉलेज के पास रोका गया, जहां उक्त लकड़ियां बिना वैध दस्तावेज के लदी हुई पाई गईं। यह कार्रवाई उपवन परिसर पदाधिकारी अंकित झा के नेतृत्व में की गई।

वहीं, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने कहा, “वन विभाग प्राकृतिक संपदा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। लकड़ी की अवैध तस्करी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।” इस कार्रवाई में उपवन परिसर पदाधिकारी अंकित झा के साथ गृह रक्षक चंदन कुमार एवं अन्य वनकर्मी भी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

नामकुम जमीन घोटाला: CO श्वेता वर्मा समेत कई अधिकारियों पर शिकंजा,

Khabar365newsरांची के नामकुम अंचल के टुंडुल इलाके में जमीन के दस्तावेजों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला : झारखंड में बदलाव तय,अब जाग चुकी है जनता

Khabar365newsचांडिल, सरायकेला-खरसावां जिले में, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में आज रांची समेत 13 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में आज राज्य के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 16 मई तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में 16 मई तक मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार...