Hazaribaghझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग : कट-ऑफ डेट को लेकर विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना, NTPC की नीति पर उठे सवाल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग के बड़कागांव में कट-ऑफ डेट को लेकर एक बार फिर विस्थापितों का गुस्सा भड़क गया है। हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बड़का गांव से लेकर NTPC की परियोजना तक प्रभावित क्षेत्र के लोग 10 जून 2025 से अनिश्चितकालीन महाधरना पर बैठे हैं।

इस महाधरना में क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों से शामिल होकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की गई है। युवा विस्थापित डेट संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन का मकसद कट-ऑफ डेट तय कर विस्थापितों के हक की लड़ाई को निर्णायक दिशा देना है।

कट-ऑफ डेट वह तिथि होती है, जिसे आधार बनाकर किसी गांव को विस्थापित मानते हुए रोजगार और मुआवजा समेत अन्य सुविधाएं दीजाती हैं। विस्थापितों की मांग है कि जिस दिन से किसी गांव को पूर्ण रूप से विस्थापित किया गया, उस तिथि को ही कट-ऑफ डेट माना जाए।

विस्थापितों की प्रमुख मांगे हैं कि परियोजना द्वारा जिस तिथि से गांव को विस्थापित किया गया, उसी तिथि को कट-ऑफ डेट माना जाए। विस्थापन के बाद जिन परिवारों के बच्चे उस तिथि को 18 वर्ष के नहीं हुए थे, उन्हें अब युवा मानकर उन्हें भी अलग परिवार माना जाए। विस्थापित परिवारों को मिलने वाली क्षतिपूर्ति राशि वर्तमान दर पर ही निर्धारित की जाए। कट-ऑफ डेट के बाद शिक्षा, रोजगार और प्रशिक्षण के अवसरों में भी प्रभावित गांव के युवाओं को शामिल किया जाए। परियोजना प्रभावित युवाओं को रोजगार दिया जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

Khabar365news हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज झारखंड के 15 जिलों में आंधी–बारिश की चेतावनी,

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी...