Hazaribaghझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग के जंगल में दफन मिली युवती की लाश, चेहरे को कुचल कर पहचान मिटाने की आशंका

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगांगो पंचायत अंतर्गत बनकेशरी जंगल में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना उस समय सामने आई जब कुछ ग्रामीण सुबह जंगल की ओर निकले। वहां पहुंचने पर उन्हें तेज दुर्गंध का आभास हुआ। पास जाकर देखने पर मिट्टी के ऊपर नमक बिखरा हुआ नजर आया और नीचे किसी कपड़े की झलक दिखी। स्थिति संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही बरकट्ठा थाना प्रभारी गौतम उरांव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौके की खुदाई करवाई। खुदाई के दौरान मिट्टी के नीचे से एक युवती का शव बरामद हुआ, जो कपड़े में लिपटा हुआ था और उस पर नमक छिड़का गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के इरादे से शव को जंगल में दफना दिया गया। मृतका के चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया था, जिससे उसकी पहचान कर पाना फिलहाल संभव नहीं हो सका है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस-पास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है ताकि मृतका की पहचान की जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर प्रणव झा ने जताया आभार

Khabar365newsरांची: झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

दशकों की सेवा नजरअंदाज: फुरकान अंसारी

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

5-8 जून: बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, मजदूर की मौत के बाद हाईवे जाम

Khabar365newsजामताड़ा थाना क्षेत्र के बासनली मोड़ पर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार...