देशब्रेकिंग

सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, घर में घुसकर मारने का वॉट्सऐप मैसेज

Share
Share
Khabar365news

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गयी है। ये धमकी इस बार व्हाट्सएप मैसेज के जरिए मुंबई के वर्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के आधिकारिक नंबर पर भेजी गयी है। धमकी देने वाले ने कहा कि सलमान खान को उनके घर में घुसकर मारा जाएगा या फिर उनकी कार को बम से उड़ा दिया जाएगा। मामले की सूचना मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना भी हो चुकी है। वहीं धमकियों के बीच सलमान खान ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भगवान, अल्लाह सब बराबर हैं। जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही जिएंगे। आगे उन्होंने कहा कि अब उनका जीवन सिर्फ घर और शूटिंग सेट के बीच सीमित हो गया है। कहा कि जब प्रेस साथ होती है, तब डर नहीं लगता, लेकिन जब नहीं होती, तब बहुत कुछ प्रभावित होता है। फिलहाल उनकी सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गयी है और पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

इंटरनेट पर अब संथाली, नागपुरी और बांग्ला में मिलेगी जानकारी

Khabar365newsबीआईटी मेसरा के डिजिटल इनोवेटिव लैब में पिछले वर्ष से स्थानीय भाषाओं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

खाली कराया जाएगा यमुना बाजार घाट

Khabar365newsजून माह में कभी भी कश्मीरी गेट स्थित यमुना बाजार घाट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहिमाचल

हादसा या लापरवाही तीखे मोड़ पर दिखे टायरों के निशान

Khabar365newsचंबा से पांगी को जोड़ने वाले सच्चे जोत मार्ग पर शनिवार (30...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

RCB vs GT Final Match के बाद बड़ा हादसा, गुजरात टाइटंस की बस में लगी भयंकर आग

Khabar365newsइंडियन प्रीमियर लीग 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस की...