Hazaribagh

सुखे पेड़ों से मंडरा रहा खतरा: शांति समिति सदस्य संजर मलिक ने जिला प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : समाजसेवी एवं शांति समिति सदस्य सह झारखंड आंदोलनकारी फहिम उद्दिन अहमद उर्फ संजर मलिक ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण नगर क्षेत्र में कई पुराने व कमजोर पेड़ अब सूखकर जड़ों से उखड़ने की स्थिति में पहुँच गए हैं।

उन्होंने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी एवं वन विभाग से अपील की कि ऐसे पेड़ों की पहचान कर तत्काल काटकर हटाया जाए, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना को रोका जा सके।

संजर मलिक ने विशेष रूप से पगमिल स्थित पहले पेट्रोल पंप के समीप खड़े विशाल सूखे पेड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह कभी भी गिर सकता है। इस मार्ग से हर समय वाहनों व राहगीरों का आवागमन होता रहता है और ऊपर से 11 हजार वोल्ट का नंगा तार भी गुजर रहा है। ऐसे में यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस मौके पर प्रोफेसर इरफान उद्दिन अशरफ, शाहिद कमाल खान सहित अन्य लोगों ने भी इस मुद्दे पर आवाज उठाते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...