JharkhandRanchi

सरस्वती पूजा कोयलांचल में धूमधाम से मना

Share
Share
Khabar365news

डकरा : पूरे कोयलांचल समेत ग्रामीण इलाको के शिक्षण संस्थानों रॉयल प्रोग्रेसिव विद्यालय मोहननगर,सरस्वती शिशु मंदिर, यूकेएस महा विद्यालय समेत सरकारी व ग़ैरसरकारी संस्थानों में विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा अर्चना वैदिक रीति-रिवाज के साथ की गयी और विभिन्न स्कूल एवं शिक्षण संस्थानों में माता सरस्वती की आकर्षक और भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना कर ज्ञान वृद्धि की कामना की गई।

कई स्कूल के में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाट्य कला को दिखाया। छात्रों व दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। सरस्वती पूजा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। खासकर स्कूल कॉलेजों आदि जगहों में माता सरस्वती की पूजा में छात्र-छात्राओं को लीन देखा गया।

छात्र छात्राओं ने अपने गुरूजनों से भी आशीर्वाद लिया। रॉयल प्रोग्रेसिव विद्यालय के प्रिसिपल रमेश चौहान ने बताया की बहुत ही उत्साह के साथ सरस्वती पूजा किया है विद्यालय की ओर से अभिवावक को भी पूजा में बुलाया गया वहीं छात्राओं को आशीर्वाद दिया की अच्छे से पड़ लिखकर समाज का कल्याण करो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद और गिरिडीह निकाय चुनाव में बवाल, कई बूथों पर झड़प से मतदान प्रभावित

Khabar365newsझारखंड के नगर निकाय चुनाव के दौरान धनबाद और गिरिडीह में अलग-अलग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड नगर निकाय चुनाव: सुबह 11 बजे तक 48 नगर निकायों में 23% मतदान

Khabar365newsझारखंड के 48 नगर निकायों में सोमवार सुबह से जारी मतदान में...

BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा सांसद बैलेट पेपर से चुनाव कराने को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

Khabar365newsझारखंड स्थित गोड्डा जिले के सांसद निशिकांत दुबे पत्नी अनुकांत दुबे के...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता को कंधे पर टांगकर डलवाया वोट,

Khabar365newsधनबाद में नगर निगम चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने...