BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में हाईवा 40 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरा, चालक-उपचालक गंभीर घायल

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलगामा के पास सोमवार अहले सुबह एक हाइवा अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। इस हादसे में चालक और उपचालक दोनों घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हाइवा महागामा-ललमटिया मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन सड़क से करीब 40 फीट नीचे एनटीपीसी की डाउनलाइन एमजीआर ट्रैक पर जा गिरा, जिससे रेलखंड में यातायात बाधित हो गया। घटना के समय ट्रैक पर कोयला लेने के लिए एक रैक गुजर रही थी। हादसे में चालक लालू कुमार वाहन से दूर जाकर ट्रेन के एक डिब्बे के नीचे फंस गए, जबकि उपचालक मनीष कुमार हाइवा के केबिन में ही फंसे रहे। राहगीरों ने चालक की चीख सुनकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चालक लालू कुमार को ट्रेन के डिब्बे के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं उपचालक मनीष कुमार को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह एनटीपीसी की रेस्क्यू टीम सुभाशीष बनर्जी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने वाहन में फंसे उपचालक को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। रेस्क्यू टीम प्रमुख सुभाशीष बनर्जी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में चालक और उपचालक दोनों घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...