Uncategorized

*अयोध्या होटल कृष्णा पैलेस स्थित राष्ट्रीय कवि संगम की राष्ट्रीय बैठक में रामगढ़ भुरकुंडा के प्रतिनिधि हुए शामिल सरोज झा झारखण्डी को किया गया सम्मानित।*

Share
Share
Khabar365news

भुरकुंडा।राष्ट्रीय कवि संगम की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक 4-5 फरवरी को अयोध्या (उ.प्र)स्थित होटल कृष्णा पैलेस में संपन हुई। बैठक में झारखंड की ओर से प्रांतीय महामंत्री सरोज झा झारखण्डी, वरीय उपाध्यक्ष चंद्रिका ठाकुर देशदीप और प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तम कुमार ने प्रतिनिध के रूप में भाग लिया।

दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में देश के 25 प्रांतों से प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बैठक राष्ट्रीय कवि संगम अपनी थीम राष्ट्र जागरण धर्म हमारा के भावी योजनाओं को लेकर गंभीर चिंतन मनन किया। वही अक्टूबर 2023 में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय राम उत्सव की तैयारी को लेकर विभिन्न आयामों में बड़ी सार्थक और वृहद चर्चा हुई। जिसमें राकसं के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल,राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अशोक बत्रा,राष्ट्रीय सलाहकार राजेश चेतन सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल थें।दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक को सफल बनाने में होटल कृष्णा पैलेस के अशोक कुमार सिंह के समस्त परिवार का विशेष योगदान रहा।

आयोजन को सफल बनाने में अवध प्रांत में अध्यक्ष रवि तिवारी और अयोध्या जिला के अध्यक्ष अरुण दुर्वेदी ने अहम भूमिका निभाई। मौके पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन में सरोज झा झारखण्डी को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में हरि ओम पवार, अर्जुन सिसौदिया, डॉ अशोक बत्रा, राजेश चेतन, अशोक भाटी, कवि सुमित ओरछा सहित देश भर से 25 कवि शामिल थें। राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने और सरोज झारखण्डी को विशेष सम्मान मिलने पर झारखंड प्रांत की पूरी टीम बधाई देती है।बधाई देनेवालों में प्रांतीय अध्यक्ष विजय मेवाड़, राकेश नाजुक, दिनेश रविकर, रवि शंकर उपाध्याय, श्याम कुंवर भारती, जीवन कुमार, डॉ सुरिंद्र कौर नीलम, मीना बंधन, प्राची झा, सुदीप अग्रवाल, निवेदिता श्रीवास्तव, किरण राज, डॉ सुबोध सिंह शिवगीत, रोहित अम्बष्ट, सुमन कुमार चाहत, अमित कुमार, विक्रांत मोहन, शंकर अग्रवाल आदि शामिल हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
Uncategorized

20 सुत्री तथा 15 सुत्री के सदस्यों ने नवनियुक्त उपायुक्त का किया स्वागत

Khabar365news हजारीबाग : प्रखंड 20 सुत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष...

Uncategorized

अनाथ बच्चों का आधार पहचान आवश्यक : रवि कुमार भास्कर

Khabar365newsतृतीय रॉस्टर में ईटकी, नगड़ी, बेड़ो व लापूंग प्रखंड को शामिल किया...

Uncategorized

जमशेदपुर : ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, हेलमेट चेकिंग के नाम पर दबंगई!

Khabar365news। जमशेदपुर शहर की ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे...