BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसरायकेला- खरसावां

स्कूटी को मारी टक्कर, फिर चलती गाड़ी छोड़कर भागा चालक; अनियंत्रित ट्रेलर ने 3 लोगों को रौंदा

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर टूल रूम के समीप एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई लोगों को रौंद डाला, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर ने सबसे पहले एक स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी सवार सड़क पर दूर जा गिरा। इसके बाद ट्रेलर चालक चलती गाड़ी से कूदकर मौके से फरार हो गया। वहीं इसके बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर से आ रही एक बुलेट को अपनी चपेट में ले लिया।

इस भीषण हादसे में बुलेट सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी सवार गदड़ा मध्य विद्यालय के शिक्षक की भी टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान नवीन पाल और उनके भतीजे अभिषेक पाल के रूप में हुई है। वहीं स्कूटी सवार मृतक का नाम राकेश राय बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बुलेट सवार बिष्टुपुर पार्वती घाट से एक परिजन की अंत्येष्टि में शामिल होकर घर लौट रहे थे। 

वहीं स्कूटी सवार को हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...