–
–30 जून तक विभिन्न पंचायतों व गावों में सूद माफी योजना के तहत लगेगी कैंप
–30 जून के बाद बकाए बिजली बिल के उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई
कटकमसांडी (हजारीबाग) क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं की सूद माफी योजना (ओटीएस) को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। मौके पर विद्युत विभाग के एसडीओ दुर्गा रानी केरकेट्टा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आप सूद माफी योजना (ओटीएस) लाभ उठाएं और शीघ्र ही अपने बकाये बिजली बिल का भुगतान करें। उन्होने आगे बताया कि सूद माफी के अंतिम तिथि 30 जून 2023 है। योजना के खत्म होने पर उपभोक्ताओं को सूद सहित बिजली बिल का भुगतान करना होगा। उन्होने यह भी बताया कि घरेलु उपभोक्ता (भार 5 केवी तक) और कृषि उपभोक्ता योजना का लाभ ले सकते हैं। मालुम हो कि विभाग द्वारा सूद माफी योजना को लेकर कटकमसांडी वकटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में ओटीएस कैंप की अलग अलग तिथि निर्धारित की गई है। बिजली विभाग द्वारा 14 जून को अडरा व बेंदी स्कूल में, 17 जून को खुटरा व बाझा पंचायत भवन में, 20 जून को बनहा पुराने आंगनबाड़ी केंद्र में, 22 जून को खपरियावां व सलगावां पंचायत भवन में, 24 जून को फतहा चौक व पकरार शिव मंदिर के प्रांगण में, 25 जून को पबरा, डांड़ व लुपुंग पंचायत भवन में, 26 जून को बेस फुटानी चौक, ढेंगुरा व डांटो पंचायत भवन में, 27 जून को शाहपुर पंचायत भवन व बंजिया स्कूल में, 28 जून को सुलताना, कटकमदाग, कूद व आराभुसाई में, 29,जून को पेलावल उत्तरी व ढौठवा पंचायत भवन में, 30 जून को पेलावल दक्षिणी, बरगड्डा, रेबर व कुरहागढ़ा में और 20 जून से 30 जून तक लगातार कटकमसांडी पावर सब स्टेशन में सूद माफी योजना शिविर का तिथि निर्धारित की गई है, जहां उपभोक्ताओं को जाकर लाभ उठाना है। यह जानकारी विद्युत विभाग के एसडीओ दुर्गा रानी व जेई प्रदीप कृष्णा बालमुचु ने संयुक्त रूप से दी है।
Leave a comment