BreakingNationalNew Delhi

हाईकोर्ट्स को उड़ाने की धमकी, दिल्ली-मुंबई में सुरक्षा बढ़ी

Share
Share
Khabar365news

दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। पुलिस ने इन दोनों धमकियों को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस के अनुसार, बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाले मामले में आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने आधिकारिक बयान में कहा, “मुंबई आजाद मैदान पुलिस स्टेशन ने बॉम्बे हाईकोर्ट बम धमकी वाले ईमेल मामले में बीएनएस की धारा 353(1) और 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।”

इसके अलावा, दिल्ली हाईकोर्ट को भी शुक्रवार को ही ईमेल के जरिए धमकी मिली। दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी और एफआईआर दर्ज कर मेल भेजने वाले के स्रोत की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल और तकनीकी टीम इस बात का पता लगाने में जुटी है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं। बता दें कि शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सभी पीठों को सुनवाई रोककर अदालत परिसर खाली करना पड़ा था। बम निरोधक दल को मौके पर बुलाया गया। हाईकोर्ट के बाहर और अंदर जांच पड़ताल की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ और धमकी झूठी निकली। अब इस मामले में आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह दिल्ली हाईकोर्ट में भी शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। धमकी भरे ईमेल के बाद हाईकोर्ट के सभी जज, वकील और कर्मचारियों को कोर्ट खाली करने के लिए कहा गया। पूरे परिसर में सघन तलाशी चलाई गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...