BreakingINTERNATIONAL

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दीं

Share
Share
Khabar365news

नई दिल्ली/काठमांडू: नेपाल में ‘जेन-जी’ विरोध के कारण हुए तख्तापलट के बाद सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री बनाया गया है। उन्होंने शुक्रवार शाम को अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा, “नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर सुशीला कार्की को हार्दिक शुभकामनाएं। नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

इससे पहले, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने परिवर्तन के दौर में काठमांडू के साथ संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम नेपाल में माननीय श्रीमती सुशीला कार्की के नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि इससे शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।” मंत्रालय ने आगे कहा, “एक निकट पड़ोसी, एक लोकतांत्रिक देश और एक दीर्घकालिक विकास साझेदार के रूप में, भारत दोनों देशों के लोगों के कल्याण और समृद्धि के लिए नेपाल के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।”

बता दें कि सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। शनिवार को उनके नाम का ऐलान हुआ और उसी शाम सुशीला कार्की को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शपथ दिलाई। अंतरिम सरकार के गठन के साथ नेपाल की संसद को भंग करते हुए आम चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया गया है। नेपाल में यह सत्ता-परिवर्तन ‘जेन-जी’ आंदोलन के बाद हुआ है, जिन्होंने केपी शर्मा ओली की सरकार को गिराया। 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध के खिलाफ नेपाल के युवाओं ने अपना विरोध शुरू किया था, लेकिन यह विरोध हिंसक प्रदर्शन में बदल गया था। केपी शर्मा ओली की सरकार के कई मंत्रियों के घर फूंक दिए गए थे। यहां तक कि, इस आंदोलन के दबाव में केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल केपी शर्मा ओली की जगह नेपाल की कमान सुशीला कार्की के हाथों में आ गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...