BreakingJharkhandRanchi

रांची में महिला ने 4 साल के बच्चे को ₹500 में बेचा

Share
Share
Khabar365news

रांची जिले के मेसरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ टोली से गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे एक महिला ने चार वर्षीय बालक का अपहरण कर उसे महज 500 रुपए में बेच दिया। आरोपी महिला ने बच्चे को इरबा स्थित एक कार शो-रूम में सफाईकर्मी को सौंपा था। घटना के बाद जब बच्चा घर के बाहर नहीं दिखा तो उसकी मां गुड़िया कुमारी ने आसपास तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

मेसरा ओपी प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में एक महिला बच्चे को गोद में लेकर जाते हुए दिखी। जांच के बाद महिला की पहचान ओरमांझी निवासी अनीता देवी के रूप में हुई, जो कचरा चुनने का काम करती है और विधवा है। पुलिस ने अनीता को इरबा गोलचक्कर के पास से हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने बच्चे को ओरमांझी निवासी जगतपाल करमाली को 500 रुपए में बेच दिया। इसके बाद पुलिस कार शोरूम पहुंची जहां जगतपाल सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

जगतपाल की निशानदेही पर बच्चे को शोरूम के बेसमेंट से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में जगतपाल ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसके बेटे की मृत्यु हो चुकी है और उसने बुढ़ापे में सहारे के लिए एक बेटे की चाह में अनीता से बच्चा लाने की बात कही थी, जिसके बदले में पैसे देने की भी बात हुई थी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं, बरामद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...