

बुधवार को संयुक्त विहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कृष्ण वल्लभ सहाय जी के पौत्र श्री आशीष सहाय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में शामिल हुए। पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध कांत सहाय जी के नेतृत्व मेंकायस्थ समाज के लिए किये जाने वाले कार्य की जितनी प्रसंशा करें कम है। हज़ारीबाग़ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष श्री अरुण प्रभात सिन्हा का मार्गदर्शन, श्री गिरवर नंदन प्रसाद जी का आशीर्वाद एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का युवा संगठन ही समाज को एकजुट करके रखने का कार्य करतें है। इस ब्लड डोनेट कैंप में मुख्य रूप सेअरुण प्रभात सिन्हा, बृजमोहन प्रसादअनूप सिन्हा, कृष्णा किशोर प्रसाद, गौतम किशोर प्रसाद, अजय अंबास्था, अर्चना सिन्हा संजय सिन्हा, रूपेश बिहारी लाला, रश्मि लाला, मोहित सिन्हा, प्रियंका सिन्हा उपस्थित थे।

Leave a comment