BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

लापुंग के सकरपुर गांव में टांगी से किसान की हत्या, इलाके में सनसनी

Share
Share
Khabar365news

रांची। लापुंग थाना क्षेत्र के देवगांव पंचायत अंतर्गत सकरपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी 65 वर्षीय किसान बंधना तिर्की पिता–स्वर्गीय गूंगा उरांव की टांगी से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंधना तिर्की शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर से खेत जाने के लिए निकले थे। इसके बाद जब वे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो गए। करीब 11 बजे सकरपुर गांव स्थित मेढ़ो लता जंगल के सामने उनका खून से सना शव देख ग्रामीण स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना लापुंग थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही लापुंग थाना के एसआई सचिन लकड़ा सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एफएसएल फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य के तौर पर कई अहम सैंपल एकत्र किए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची भेज दिया।


घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों के अनुसार, हत्या के पीछे पारिवारिक जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।


बंधना तिर्की की हत्या से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी फेको उराईन, बड़े बेटे सुखदेव तिर्की और छोटे बेटे देवकुमार तिर्की का रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर लापुंग पुलिस ने आश्वासन दिया है कि हत्या के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Khabar365newsउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...