झारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

दादी-पोते की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भक्सो गांव में दादी और पोते की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय रितेश उरांव और उसकी दादी बरिया उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रितेश की हत्या टांगी से गला काटकर की गई, जबकि उसकी दादी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। यह दोहरा हत्याकांड बुधवार देर रात का बताया जा रहा है। घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य पास के कमरों में सो रहे थे, लेकिन उन्हें इस वारदात की भनक तक नहीं लगी।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लोहरदगा भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
झारखंडब्रेकिंग

बगोदर में भीषण सड़क हादसा, 2 ट्रकों की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsगिरिडीह : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग...

झारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Khabar365newsगिरिडीह : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरुखा गांव में शुक्रवार सुबह...

झारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

बरही नदी में युवक का पल्सर बहा , स्थानीय ग्रामीण और राहगीरों के प्रयास से युवक की बची जान

Khabar365newsलोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान लोहरदगा रांची जाने वाली मुख्य सड़क के बरही...

झारखंडब्रेकिंग

दो बच्चों की मौत करंट लगने से

Khabar365newsकोडरमा : कोडरमा जिले के मधुवन गांव में गुरुवार शाम एक बेहद...