रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ मो साबिर मांडू
रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के करमा- अशोक सिनेमा रोड पर पैंकी गांव के निकट एक 32 वर्षीय युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई । शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने कुजू पुलिस को दी।इसके बाद मौके पर कुजू पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लग रहा है करंट लगने से इस युवक की मौत हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने रस्सी, पलास और चप्पल बरामद किया है। शव का शिनाख्त ललिताडाही सुगिया निवासी पिंटू कुमार मुंडा पिता चमन मुंडा के रूप में की गई है। और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Leave a comment