CrimeJharkhand

अधजली लाश मिलने से छेत्र में सनसनी फ़ैल गई लोगो के बीच तरह तरह के चर्चे हो रहीं हैं

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट जयप्रकाश यादव जेपी पत्रकार
झारखंड की उपराजधानी दुमका से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल दुमका जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव के समीप जंगल में अधजला युवती की शव बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है. वहीं घटना स्थल पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जुट कर मामले की जांच में जुट गए है.

बता दें कि आज यानी शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जीतपुर जंगल के समीप शव देखा, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी मिलेगी. फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुट गई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

आदिवासी महाजुटान पर राहुल गांधी का संदेश,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बिरसा चौक से मोरहाबादी तक आदिवासियों का हुजूम,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आदिवासी समुदाय के एक बड़े जुटान को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...