Hazaribagh : घर में घुसकर प्रकाश ठाकुर नाम के एक शख्स को गोली मार दी गयी। उन्हें सिर में गोली मारी गयी है। मौके पर प्रकाश ठाकुर ने दम तोड़ दिया। बेफौफ अपराधियों ने बीती रात करीब साढ़े 11 बजे इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। प्रकाश ठाकुर का घर हजारीबाग के बड़कागांव के चेपाकला में है। गोली किसने और क्यों मारी, इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। घटना की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मिली सूचना पर डाडीकला पुलिस स्पॉट पर पहुंची। प्रकाश ठाकुर की डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
Leave a comment