Jharkhand

*श्री अग्रसेन स्कूल ने लॉंच किया गीत, ‘सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ’ अभियान को जन आंदोलन बनाने की सोच।*

Share
Share
Khabar365news

झारखंड सरकार शिक्षा विभाग के अभियान ‘सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ’ की सफलता के लिए श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा के विद्यार्थियों ने नई पहल की है। अभियान की सफलता को सशक्त बनाने के लिए स्कूल के बच्चों ने प्रेरक गीत ‘सीटी बज गई चलो स्कूल, घर की मस्ती जाओ भूल, गणित-विज्ञान सब पढ़ आएंगे, नवा झारखंड हम बनाएंगे…की रचना करने के बाद गीत के लिए खुद से धुन भी तैयार किया। बच्चों ने इस गीत की शानदार प्रस्तुति की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत यह मधुर गीत सरकार के ‘सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए इसे जन आंदोलन बनाने के लिए तैयार किया गया है। इस गीत को बनाने वाले बच्चों की टीम में उन्नति सिंह, श्रेया करमाली, डिंपल प्रसाद, कुमारी निभा, काजल कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, अदिति पांडेय, साक्षी कुमारी, रिद्धिमा करमाली, सौम्या कुमारी, पाखी कुमारी, होलिका विधि तिर्की, मौनी कुमारी, नित्या कुमारी, तेजस्वी कुमार, कनिष्क राज, मो हुसैन, अमीन रजा खान, सुजैन रजा शामिल हैं। इस कार्य में संगीत शिक्षिका मम्पी पॉल, साधना सिन्हा, दीपिका तिवारी और सोनम खातून ने बच्चों का सहयोग किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन 22 चोरी की बाइक बरामद, 15 अपराधी दबोचे गए

Khabar365newsरांची: झारखंड के रांची स्थित नामकुम थाना पुलिस ने 15 अपराधियों को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSSC CGLकथित पेपर लीक मामला सरकार ने कोर्ट में कहा नहीं मिला लीक का कोई प्रमाण

Khabar365newsझारखंड हाई कोर्ट में JSSC सीजीएल-2023 परीक्षा में कथित पेपर लीक की...