BreakingJharkhand

हजारीबाग के लोटवा डैम में छह स्कूली छात्र डूबे, एक की बची जान

Share
Share
Khabar365news

स्कूल नहीं जाकर तीन बाइक में सवार होकर गये थे डैम घूमने सात बच्चें

हजारीबाग। दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच हजारीबाग से बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। नेशनल पार्क के सालपर्ण जंगल से सटे लोटवा डैम में आज सात बच्चे डूब गए। जिसमें से शानु कुमार नामक एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर इचाक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्चों की तलाश कराने में लग गयी। समाचार लिखे जाने तक पांच बच्चों का शव निकाला गया। जबकि एक बच्चे का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताता कि सभी बच्चे हजारीबाग शहर से लोटवा डैम घूमने आये थे। इस दौरान सभी बच्चें डैम में नहाने के लिए उतरे थे। नहाने के दौरान यह हादसा हुआ।

डूबने वाले बच्चों का नाम

  1. प्रवीण यादव, पिता-द्वारिका यादव, दिपूगढ़ा कनहरी
  2. शिवसागर, पिता-शंकर रजक, पेटो झुमरा
  3. मयंक सिंह, पिता-अशोक सिंह, मटणारी
  4. रजनीश पांडे, पिता-राजीव पांडे, ओकनी
  5. ईशान सिंह, पिता-मुकेश सिंह, इचाक
  6. सुिमत कुमार, पिता विजय साव, रोगी केवल हवाम

दो को बचाने में और तीन छात्र डूबे
जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता में बताया कि सभी माउंट एग्मोंट स्कूल, हजारीबाग के इंटर के छात्र थे। सभी छात्र तीन बाइक पर सवार होकर डैम घूमने आये थे। सबसे पहले दो बच्चे नहाने के लिए डैम में उतरे और इसी बीच दोनों डूबने लगे। जिसके बाद बचाने के लिए बाकी बच्चे डैम में कूद गए। जिसके बाद वे भी पानी में डूब गये।

स्कूल ड्रेस में बैग लिये हुए थे सभी बच्चें
इचाक के मुखिया रंजीत कुमार मेहता ने बताया कि वह अपने हॉटल के पास बैठे हुए थे। इसी बीच तीन बाइक पर सवार सभी छात्र वहां पहुंचे। सभी बच्चों के स्कूल ड्रेस में, स्कूल बैग लिये हुए थे। बाइक खड़ा करने के बाद पास के दुकान से कुछ खाने के लिए सामान खरीदे और डैम की ओर चले गये। थोड़ी देर के बाद सूचना मिली कि सभी बच्चे डैम में डूब गए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...