patratu

सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार : पत्रातू स्वास्थ्य केंद्र में विशेष अभियान का शुभारंभ

Share
Share
Khabar365news

पत्रातू।
महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पत्रातू स्वास्थ्य केंद्र में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार एवं सिटी मैनेजर सर की उपस्थिति में किया गया।

यह विशेष अभियान 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक लगातार चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों एवं पूरी टीम द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।

सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार के निर्देशन में चल रहे इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्र की प्रत्येक महिला स्वस्थ रहे और परिवार को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। आयोजन के दौरान बताया गया कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव होती है”, इसलिए इस अभियान से जुड़कर महिलाएं न सिर्फ अपने स्वास्थ्य की देखभाल करेंगी बल्कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ भी उठा सकेंगी।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र की पूरी टीम, आशा कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

हताशा की वर्दी और हनुमान चालीसा पढ़ते भूत: झारखंड की कानून-व्यवस्था का असली चेहरा- अम्बा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पूरा झारखंड की जनता अपराधियों से...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

महाष्टमी जुलूस में जय श्री राम के नारेसे गूंजा पतरातु क्षेत्र

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू रामनवमी पूजा महासमिति ने गुरुवार...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बाइक अनियंत्रित होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल, दोनों रिम्स रेफर।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातुबासल थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवहनी मंदिर के मोड़...