chaibasaJharkhand

श्रावणी मेला 2024 के दौरान मेला क्षेत्र में स्वच्छता का रखा जा रहा है विशेष ख्याल…

Share
Share
Khabar365news

क्या वर्षा? क्या धूप? क्या दिन? और क्या रात? सभी सफाई कर्मी ड्यूटी पर मेला क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। कूड़े की ट्राॅली और हाथ में झाड़ू लिये सफाई कर्मी नंदी चैक से लेकर मंदिर एवं पूरे मेला क्षेत्र को पूरी तरह से स्वच्छ बनाये रखने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

राजकीय श्रावणी मेला 2024 के दौरान बासुकीनाथ धाम में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूरे 1 महीने तक चलने वाले इस मेले के दौरान हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे हैं। पूरा मेला क्षेत्र शिवभक्तों से भरा दिखाई देता है। इस दौरान हजारों की संख्या में अस्थाई दुकाने भी आपको पूरे मेला क्षेत्र में बड़े आसानी से दिखाई देंगी। मेला क्षेत्र में दुकानों के कारण गंदगी न फैले इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्था की गयी है।यही कारण है कि हर दिन लाखों लोग के आवागमन के बावजूद पूरा मेला क्षेत्र प्रतिदिन सुबह साफ दिखाई पड़ती है।

उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जाय ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पूरा मेला क्षेत्र साफ सुथरा दिखाई पड़े साथ ही जिस पवित्र मन और तन से वे बाबा के दरबार आते वह बरकरार रहे। किसी भी प्रकार कि गंदगी से उन्हें गुजरना न पड़े।

जिला प्रशासन द्वारा पूरा मेला क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिये बड़ी तादाद में सफाई कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये जो हमेशा कहीं न कहीं पूरे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई करते दिख जायेंगे।

ये सफाई कर्मी पूरी सेवा भाव से मेला क्षेत्र को साफ करने में लगे हुए हैं ताकि बाबा के भक्तों को किसी प्रकार की गंदगी से नहीं गुजरना पड़े।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...