झारखंडब्रेकिंग

गोड्डा के शहरी क्षेत्रों  में जल जमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में चलाया गया  विशेष सफाई अभियान

Share
Share
Khabar365news

रविवार को गोड्डा जिले के शहरी क्षेत्रों  में आगामी मानसून में जल जमाव की समस्या से निपटने के लिए  नगर परिषद के द्वारा विभिन्न वार्डों  में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके  तहत शहर के मुख्य मार्ग, मुख्य नालियों तथा विभिन्न वार्डों के नालियों की सफाई की गई। इस समस्या से निपटने के लिए  नगर प्रशासक गोड्डा आशीष कुमार के द्वारा बैठक कर नगर परिषद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जिसमें शहर के विभिन्न जगहों को चिन्हित किया गया जहां पर जल जमाव जैसी समस्याएं  उत्पन्न होती है। 

बैठक में नालियों तथा सड़क की सफाई के लिए सफाई मित्र की टीम बनाई गई और कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने  एवं अवलोकन करने के लिए नगर परिषद के सहायक अभियंता , सीटी मैनेजर, जेई, और वार्ड जमादार को जिम्मेदारी दी गई। सफाई अभियान रौतारा चौक से बढौना काली मंदिर वार्ड नंबर -1 के मार्ग के किनारे की बड़ी नाली, हटिया चौक से रौतारा चौक मुख्य मार्ग किनारे की बड़ी नाली तथा वार्ड नंबर–10 में बड़ी नाली की साफ-सफाई की गई, नाली में जमे मिट्टी और कचरे को बाहर निकाला गया,  जिससे कि पानी के बहाव में रुकावट ना पैदा हो साथ ही  शहर में मुख्यमार्ग में  कूड़े कचरे की सफाई की जा रही है ताकि कचरे से नाली जाम ना हो। मौके पर नगर प्रशासक ,गोड्डा  सीटी मैनेजर, सहायक अभियंता, जेई और वार्ड जमादार कार्य स्थल पर मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...