JharkhandRanchi

तेज रफ्तार इनोवा ने पेड़ को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Share
Share
Khabar365news

तोरपा थाना क्षेत्र के कुलडा जंगल के पास हुई दुर्घटना

खूंटी : कुलडा जंगल के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में आशीष कुमार सिंह (31) और अरशद अली (30) की मौत हो गयी। आशीष उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के हुरहुरी गांव का रहने वाला था। वर्तमान में डोरंडा मणिटोला में रहता था। अरशद डोरंडा दर्जी मुहल्ला का रहने वाला था। इस घटना में इनोवा कार का चालक विजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह औरंगाबाद का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार अरशद और आशीष गेल कंपनी में काम करते थे। सोमवार को कंपनी के काम से इनोवा से रनिया की ओर जा रहे थे। कार विजय कुमार सिंह चला रहा था। रनिया जाने के क्रम में कुलडा जंगल के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने और ऊपर के हिस्से के परखच्चे उड़ गये। आशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। अरशद और विजय को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। विजय का प्राथमिक इलाज रेफरल अस्पताल में करने के बाद रांची ले जाया गया। घटना की सूचना पाकर रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, तोरपा आशीष की एक साल पहले हुई थी शादी आशीष कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला का रहने वाला था. एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत की खबर सुनकर उसके बड़े भाई व अन्य परिजन तोरपा पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...