Jharkhand

लोहरदगा में जल्द दिखेंगे स्टार क्रिकेट हरभजन, सुरैश रैना

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा | लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम में स्टार क्रिकेटरों और फिल्मी हस्तियों का जमघट लगने वाला है। ये सितारे 5 मार्च से 8 मार्च तक शिव प्रसाद साहू मेमोरियल T20 में अपना जलवा बिखेरेंगे। खबरों के अनुसार, पूर्व भारतीय क्रिकेट हरभजन सिंह, सुरैश रैना, फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, गायक अमित गुप्ता समेत कई नामचीन हस्तियों झारखंड के लोहरदगा पहुंच रही हैं। राज्यसभा के पूर्व सांसद और लोहरदा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष धीरज साहू ने इस टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 8 राज्यों की क्रिकेट टीमें लोहरदगा आ रही हैं। धीरज साहू ने बताया कि हरभजन सिंह और सुरेश रैना की टीमों के बीच भी मुकाबला होगा। उन्होंने आगे बताया कि यह टूर्नामेंट झारखंड में ऐतिहासिक साबित होगा।

टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। टूर्नामेंट को खास बनाने के लिए मैदान पर चीयर लीडर्स भी उपस्थित रहेंगी, जिससे मैचों का आकर्षण और भी बढ़ जायेगा। टूर्नामेंट में महाराष्ट्र, कोलकाता, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड और स्थानीय लोहरदगा की टीमें शामिल होंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...