Jharkhand

कल अहीर रेजिमेंट हक है हमारा मांग को लेकर आयोजित कलश यात्रा की सफलता को लेकर बैठक में बनाई गई रणनीति

Share
Share
Khabar365news

धनबाद: आज माटिगढ़ा गोवर्धन पहाड़ पर युवा यादव महासभा की एक बैठक संम्पन्न हुई। बैठक में कल अहीर रेजीमेंट हक है हमारा मांग को लेकर आयोजित कलश यात्रा के सफलता हेतु रणनीति बनाई गयी। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए युवा यादव महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने कल धनबाद चलो का आहवान करते हुए कहा कि वीर अहीर शहीद सैनिकों के सम्मान में 31 दिसंबर को धनबाद में निकलेगी भव्य कलश यात्रा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत पहले चरण का यह कार्यक्रम है। उन्होंने समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। धनबाद में कल सुबह 10:00 बजे ललिता भवन, धैया से आरंभ होगी कलश यात्रा। मौके पर उपस्थित युवा यादव महासभा के बाघमारा युवा यादव महासभा के अध्यक्ष मनोज यादव ने समाज के युवाओं से आहवान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कलश यात्रा को सफल करने धनबाद चलें। बैठक में मुख्य रूप से मनोज यादव,राजकुमार यादव, सचिदा यादव,पिंटू यादव, राजू यादव,दीनानाथ यादव,राजू राय,छोटू यादव,सोनू यादव,मैनेजर यादव,राजेश यादव, सूबेदार यादव,राजपत यादव,बिजय यादव, बिनोद यादव,शिवा यादव, श्रीनिवास यादव, अखिलेश यादव,शंकर यादव,डीपी यादव,लालू यादव,श्रीकांत यादव, महेश यादव,योगेश यादव, नगीना यादव,विजय यादव,संजय यादव,मुकेश यादव,विक्की यादव, हरेराम यादव,बाल्मीकि यादव,कृष्ण यादव आदि उपस्थित थे। बैठक के बाद युवा यादव महासभा के नेतृत्व में ने माटिगढ़ा, बाघमारा,नवाडीह बस्ती, हरिणा,गोमो रोड खटाल, फुलारीटांड आदि जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। दरअसल अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से रेंजागला की मिट्टी को कलश में भरकर देश भ्रमण कराया जा रहा है और अहीर रेजिमेंट की आवाज बुलंद की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

सांस्कृतिक भाषा आंदोलन यात्रा की तैयारी तेज

Khabar365newsटीआरएल विभाग में हुआ अभ्यास, 3 नवंबर को बापू वाटिका से निकलेगी...

ActiveBreakingJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

Khabar365newsएसपी शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर एक माह तक चला विशेष...

ActiveJharkhandRamgahRamgarhSportsझारखंडरांची

राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल में रामगढ़ का कब्जा

Khabar365newsझारखंड । फाइनल में पूर्वी सिंहभूम को हराकर जीती ट्रॉफी, रोशनी कुमारी...