JharkhandRanchi

‘ग्रामरूट इनोवेशन इंटरशिप स्कीम’ को लेकर छात्र प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के ग्रामीण एवं विकास विभाग के छात्र अब्दुल जमाल गद्दी के नेतृत्व में एक छात्र प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखंड के महामहिम राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की और उन्हें एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा।

यह ज्ञापन ‘ग्रामरूट इनोवेशन इंटरशिप स्कीम’ की पहल को विश्वविद्यालय स्तर पर आरंभ करने एवं ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विचार-विमर्श के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को ग्रामीण समस्याओं की समझ, नवाचार की भावना तथा शोध और सामाजिक भागीदारी के प्रति प्रेरित करना है।

इस प्रतिनिधिमंडल में अब्दुल जमाल गद्दी के साथ अंकित अमीन, प्रीति कच्छप, श्वेता कुमारी, तमन्ना कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएँ शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि विश्वविद्यालय में इस योजना को लागू किया जाए ताकि छात्र अपनी शिक्षा को व्यवहारिकता से जोड़ सकें एवं ग्रामीण समाज के सतत विकास में योगदान दे सकें।

राज्यपाल महोदय ने ज्ञापन को गंभीरता से लिया और सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

17 साल से ANO नहीं, छह माह से NCC यूनिट निलंबित

Khabar365newsपीपीके कॉलेज की 7/3 कंपनी पर बंद होने का खतरा, रक्षा राज्य...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकुड़ होटल में ठहरे मालदा जिला परिषद के 24 सदस्य, बंगाल पुलिस पहुंची तो विवाद

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़ के एक होटल में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला परिषद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक पर कैंची से हमला, जेल से छूटे आरोपी पर आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा-विनय का पार्थिव शरीर आज झारखंड पहुंचेगा

Khabar365newsझारखंड। वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के...