झारखंडब्रेकिंग

संत जेवियर्स कॉलेज रांची में 7 मार्च को हो रहा आयोजित स्टुडेंट्स फिल्म फेस्टिवल Cynosure

Share
Share
Khabar365news

रांची :  आगामी 7 मार्च को रांची के संत जेवियर्स कॉलेज में स्टुडेंट्स फिल्म फेस्टिवल सायनोश्योर का आयोजन किया जा रहा है। स्टुडेंट्स फिल्म फेस्टिवल एक अभिनव प्रयोग है। इस फिल्म फेस्टिवल में संत जेवियर कॉलेज रांची के छात्रों के साथ विभिन्न कॉलेजों के छात्रों की भी प्रतिभा देखने को मिलेगी। मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित किये जा रहे इस फिल्म फेस्टिवल में विभिन्न कॉलेजों द्वारा बनायी गयी डॉक्युमेंट्री व शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की जायेगी। स्टुडेंट्स फिल्म फेस्टिवल में नेशनल अवार्ड प्राप्त कर चुके फिल्मकार मेघनाथ, बीजू टोप्पा, श्रीप्रकाश उपस्थित रहें।  7 मार्च को प्रातः 10 बजे से स्टुडेंट्स फिल्म फेस्टिवल सायनोश्योर की शुरुआत होगी।

बता दें कि संत जेवियर्स कॉलेज रांची के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट द्वारा 2010 में ‘सायनोश्योर फिल्म फेस्टिवल’ की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य कॉलेज स्तर पर छात्रों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर छात्र अपनी बनायी फिक्शन फिल्म और डॉक्युमेंट्री फिल्में प्रदर्शित करते हैं। इसलिए 7 मार्च को आयोजित होने वाले फिल्म फेस्टिवल को लेकर छात्रों में काफी उत्साह और उत्सुकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...